दुर्ग : न्यूज़ 36 : मार्केट क्षेत्र में स्थित जूते चप्पल की दुकान में 29 मार्च को लगी भीषण आग को नियंत्रित करने में साहसिक कार्य करने वाले फायर एवं होमगार्ड कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया है। फायर एवं होमगार्ड टीम द्वारा जोखिम उठाते हुए आग को फैलने से रोककर आसपास के प्रतिष्ठानों को सुरक्षित किया गया था। उनके इस कार्य को देखते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। 29 मार्च की रात लगभग 11:00 बजे मार्केट क्षेत्र में जुते चप्पल की दुकान में भीषण आग लग गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त फायर टेंडर एवं संसाधनों के साथ आग बुझाने की कार्रवाई की गई थी। इस दौरान जिला अग्निशमन अधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर राहत एवं बचाव कार्य का नेतृत्व किया गया था। सराहनीय एवं साहसिक कार्य को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा नागेंद्र कुमार सिंह जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी, संतोष पांडे प्रधान आरक्षक, एफ प्रवीण बारा सहायक फायर प्रभारी, धनसुख यादव ,संतोष मडकिया, उमाशंकर, कुलदीप सिंह पप्पा भारद्वाज ,घनश्याम यादव, राजू लाल, टिकेश्वर, कमलेश नितिन रामटेके, रमेश कुमार, हरीश कुमार एवं कन्हैया यादव को सम्मानित किया गया है।
