Monday, April 27, 2026

मॉर्निंग वॉक के दौरान झपटमारी, बुजुर्ग से मोबाइल लूटकर फरार हुए बाइक सवार

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेक्टर-10 क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले एक बुजुर्ग से अज्ञात बाइक सवारों द्वारा मोबाइल झपटकर फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

प्रार्थी राकेश पुरी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह बीएसपी से सेवानिवृत्त हैं और घर पर ही रहते हैं। 26 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6 बजे वह अपने VIVO Y20 5G मोबाइल (कीमत लगभग 8,000 रुपये) के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

करीब 6:30 बजे सेक्टर-10, सड़क-27 स्थित स्कूल के पास उन्हें मोबाइल पर कॉल आया। जैसे ही वे जेब से मोबाइल निकालकर बात करने लगे, तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक आए और उनके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गए।

घटना के बाद प्रार्थी घर लौटे और अपनी पत्नी को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

भिलाई नगर पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 0201/26 के तहत धारा 304(2)-BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सुबह-शाम सुनसान स्थानों पर सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news