Wednesday, July 8, 2026

अपहरण व लूट के अपचारी बालक सहित छह आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : अपहरण कर लूट की वारदात का राजफाश करते हुए दुर्ग पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें चार अपचारी बालक शामिल हैं। वहीं प्रकरण में दो आरोपी अभी भी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का सामान भी बरामद कर लिया है। पीड़ित बालोद जिले के डौंडी का रहने वाले हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रार्थी करण कुमार कुरें अपने चचेरे भाई दिव्य बांदे के साथ 2 जुलाई की रात मोटर साइकिल और बिना नंबर की सफेद एक्टिवा स्कूटी से घूमने के लिए दुर्ग-भिलाई आया था। तड़के करीब 4.30 बजे गदा चौक स्थित पुरानी शराब भट्ठी के पास स्कूटी खराब हो गई। इसी दौरान वहां मिले दो युवकों से उन्होंने मैकेनिक की जानकारी मांगी। बातचीत के दौरान युवकों ने स्कूटी खरीदने की बात कही। जब प्रार्थी ने 15 हजार रुपये में बेचने की बात कही और कागजात नहीं होने की जानकारी दी, तब दोनों ने अपने चार अन्य साथियों को बुला लिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक छह युवकों ने स्कूटी चोरी की होने का आरोप लगाते हुए दोनों युवकों को जबरन अपने साथ सेक्टर-6 स्थित साईं मंदिर के पास ले जाकर मारपीट की। आरोपियों ने प्रार्थी से तीन चांदी की अंगूठियां, एक चांदी का ब्रेसलेट, दो मोबाइल फौन, पांच हजार रुपये नकद, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, दो एटीएम कार्ड, इलेक्ट्रिकल ‘कार्य के उपकरण तथा करीब 20 हजार रुपये कीमत की एक्टिवा स्कूटी छीन ली। इतना ही नहीं, आरोपियोन ने मोबाइल का पिन पूछकर पीड़ित के पेटीएम खाते से 18,180 रुपये भी जबरन दूसरे क्यूआर कोड पर ट्रांसफर करा लिए। और बाइक पर घुमाते हुए पुलगांव चौक के पास ले गए, जहां चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने जबरन वीडियो बनवाकर दोनों से यह भी कबूल करवाया कि वे चोरी की स्कूटी बेचने आए थे और रिपोर्ट करने पर वीडियो प्रसारित करने और डौंडी आकर जान से मारने की धमकी दी। प्रकरण में पुलिस ने आठ आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। जिसमें से चार अपचारी बालक हैं। पकड़े गए आरोपियों में सोहेल खान (19) निवासी शीतला मंदिर के पास इंद्रा नगर सुपेला, पंकज विश्वकर्मा (18) निवासी गदा चौक सुपेला सहित चार अपचारी बालक शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news