सेक्टर-6 स्थित शनैश्वर धाम शनि मंदिर में महोत्सव की भव्य तैयारी
भिलाई : न्यूज़ 36 : भगवान शनिदेव के प्राकट्य महोत्सव का आयोजन आज शनिवार को सड़क 33,सेक्टर-6 स्थित शनैश्वर धाम शनि मंदिर में किया गया है। शनैश्वर धाम शनि मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी पूजन होगा।
अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना और मंगल आरती की जाएगी। दोपहर एक बजे महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। दोपहर 1.30 बजे से शाम चार बजे तक
श्रद्धालुओं के लिए महाभोग और प्रसाद वितरण होगा। शाम सात बजे भव्य महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन है। गायिका अंचल शर्मा और इंडियन आइडल फेम माहुरी शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगी। रात 8:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए पुनः महाभोग प्रसाद वितरण किया जाएगा। आचार्य पं. रविशंकर मिश्रा एवं अन्य विद्वान आचार्यों के सानिध्य में किया जाएगा। आयोजन में पं. गोविंद प्रसाद शर्मा की विशेष उपस्थिति रहेगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का दान( सहयोग राशी,अन्न,तेल,सूजी, घी,सूखे मेवे,फल ,सब्जी,वस्त्र,पानी बोतल,पत्तल ,दोना, डिस्पोजल ग्लास, आदि)समिति के सदस्यों से सम्पर्क कर दे सकते है।
