Wednesday, July 22, 2026

खुर्सीपार में 10 वर्षीय बेटी से यौन उत्पीड़न व मारपीट, आरोपी पिता गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : खुर्सीपार थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची के साथ उसके ही पिता द्वारा कथित रूप से यौन उत्पीड़न और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) प्रशांत पैकरा ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपनी मां के नहीं होने के कारण पिता के साथ रहती थी। आरोप है कि पिता लगातार उसके साथ मारपीट करता था और उसके साथ अश्लील हरकतें भी करता था।

घटना की जानकारी मिलने पर मोहल्लेवासियों ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 287/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ सीएचएल की धारा 8, 12 एवं 18, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2), 74 एवं 75 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

खुर्सीपार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news