सामाजिक,शिक्षा महिलाओ को सेल्फ डिपेंड जैसे अनेकों कार्य से बनी है इनकी पहचान
15 वर्षों से शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में है सक्रिय
भिलाई : न्यूज़ 36 : नगर पालिक निगम रिसाली में महापौर पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच उच्च शिक्षित एवं शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय डॉ. रामेश्वरी वासु बंजारे ने कांग्रेस पार्टी से महापौर पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
शिक्षा के क्षेत्र में 15 वर्षों से सक्रिय
डॉ. रामेश्वरी वासु बंजारे रिसाली क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। पिछले लगभग 15 वर्षों से वे शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय रहकर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में योगदान दे रही हैं। सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और उनकी मदद करने की दिशा में भी उनका योगदान बताया जाता है।
सामाजिक कार्यक्रमों में मिलती रही है सहभागिता और सम्मान
शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी सक्रियता के चलते विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उन्हें अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता रहा है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक विषयों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई है। पीएचडी की उपाधि प्राप्त डॉ. रामेश्वरी की शैक्षणिक उपलब्धियां भी उनकी सार्वजनिक पहचान का हिस्सा हैं।
सेवा और संस्कार की पारिवारिक पृष्ठभूमि
डॉ. रामेश्वरी वासु बंजारे की महापौर पद के लिए दावेदारी के साथ उनकी शैक्षणिक योग्यता, सामाजिक सक्रियता और पारिवारिक पृष्ठभूमि भी चर्चा का विषय है। उनका कहना है कि वे रिसाली क्षेत्र की सेवा और विकास के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के माध्यम से अपनी भूमिका निभाना चाहती हैं।
फिलहाल कांग्रेस पार्टी में महापौर पद के लिए दावेदारों के नामों पर अंतिम निर्णय होना बाकी है। ऐसे में पार्टी नेतृत्व द्वारा किसे अवसर दिया जाता है, इस पर क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के बीच नजर बनी हुई है।
