सिलबट्टे से सिर पर किया घातक वार
भिलाई : न्यूज़ 36 : छावनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापारा कैप-2 पावर हाउस इलाके में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां पनी ने अपने ही पति की सिलबट्टे से चार कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
नगर पुलिस अधीक्षक प्रशांत पैकरा जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान डोमन लाल साहू (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शराब का आदी बताया जा रहा है। बीती दोपहर किसी बात को लेकर उसकी पत्नी हीरामन साहू (36 वर्ष) से विवाद हुआ था। विवाद के बाद पत्नी ने छावनी थाने में पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।
बताया जा रहा है कि देर शाम डोमन लाल शराब के नशे में घर लौटा और थाने में की गई शिकायत को लेकर पत्नी से फिर विवाद करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि देर रात करीब 9:30 बजे गुस्से में आकर पली हीरामन साहू ने घर में रखे सिलबट्टे से पति के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से डोमन लाल की मौके पर ही मौत हो गई।
स्थानीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य मोहम्मद सलमान खान के अनुसार, मृतक ने घटना से पहले अपने बच्चे के साथ भी मारपीट की थी, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही छावनी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पनी को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया, जहां आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पुलिस पूरे मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।
