Saturday, April 25, 2026

नहर में अज्ञात युवक की तैरती हुई लाश मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई : न्यूज़ 36 : जामुल थाना क्षेत्र में बुधवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब शिवपुरी के पास नहर में एक अज्ञात युवक की लाश तैरती हुई मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी में रखवा दिया गया है।

जामुल थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह के अनुसार, शाम करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि नहर में एक व्यक्ति का शव तैर रहा है। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच आंकी गई है।

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। साथ ही, मामले की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के लापता होने की जानकारी हो तो तत्काल जामुल थाना में संपर्क करें, जिससे मृतक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news