Saturday, November 21, 2026

स्व-सहायता समूह के 4.14 लाख गबन के आरोप में अध्यक्ष गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : महिला स्व-सहायता समूह की बचत और शासकीय सहायता राशि मिलाकर चार लाख 14 हजार 800 रुपये का हिसाब नहीं देने के मामले में पुलगांव पुलिस ने समूह अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। समूह की अध्यक्ष आरोपित कीर्ति आरोपी कीर्ति मंडले पुलिस मंडले (28) को सदस्यों की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नागपुरा में नौ जून 2022 को 12 महिलाओं ने मिलकर सपूरा माता सहायता समूह का गठन किया था। समूह के आर्थिक लेन-देन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, शाखा नागपुरा में खाता खोला गया था। समूह की सदस्य महिलाएं नियमित रूप से बचत की राशि जमा करती थीं। इसके अलावा खाते में शासन की ओर से भी सहायता राशि प्राप्त हुई थी। समूह की अध्यक्ष कीर्ति मंडले सदस्यों से समय-समय पर राशि एकत्र करती थी। 18 नवंबर को समूह की महिलाओं ने बैंक खाते में जमा राशि की जानकारी ली तो अपेक्षित राशि खाते में नहीं मिली। अध्यक्ष पूछताछ में बैंक पासबुक और लेन-देन का हिसाब देने में टालमटोल करने लगी। इसके बाद समूह की 12 महिलाओं ने एकजुट होकर कुल 4,14,800 रुपये की राशि का हिसाब नहीं मिलने की शिकायत थाना पुलगांव में दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू की।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news