Saturday, November 21, 2026

जमीन बेचने के नाम पर 20.95 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : जमीन बिक्री का सौदा कर 20 लाख 95 हजार रुपये लेने के बाद उसी जमीन को दूसरे व्यक्ति को बेचने के मामले में रानीतराई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम बीजाभाठा निवासी प्रार्थी ने एक नवंबर 2026 को थाना रानीतराई में शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2022 में गांव के तुकेश साहू (30) ने अपनी जमीन बेचने का सौदा कर उससे अलग-अलग माध्यमों से कुल 20 लाख 95 हजार रुपये प्राप्त किए थे। इसके बाद जब प्रार्थी ने जमीन की जानकारी ली और अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। जांच में सामने आया कि तुकेश साहू ने संबंधित जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी थी। इस पूरी प्रक्रिया में ग्राम जुनवानी, जिला धमतरी निवासी उमेंद्र कुमार साहू (42) ने भी सहयोग किया था। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, शाखा जामगांव आर और एचडीएफसी बैंक की पासबुक के अलावा अन्य दस्तावेज जब्त किए।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news