भिलाई : न्यूज़ 36 : स्कूली बस के चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई। घटना पाटन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि ग्राम कौही में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव भुरकुनी लौट रहे द्रोणाचार्य साहू और तामेश्वरी साहू को एके गोयल पब्लिक स्कूल की बस सीजी 04 आरसी 1135 के चपेट में आने से बाइक सीजी 04 क्यूएन 7116 में सवार दंपत्ति की मौत हो गई। घटना महामाया चौक के आगे अमलेश्वर रोड पर सुलभ शौचालय के पास सामने की है। हादसे में पति द्रोणाचार्य की गुरुवार और तामेश्वरी की उपचार के समय मौत होना बताया गया है। आरोप है कि बस चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े और दोनों को गंभीर चोटें आईं थी। हादसे के बाद डॉयल 112 की मदद से दोनों को पाटन के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के जांच के बाद द्रोणाचार्य साहू को मृत घोषित कर दिया। तामेश्वरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 184 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 125(ए) और 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
