Friday, May 15, 2026

खरखरा जलाशय में डूबे बुजुर्ग का शव एसडीआरएफ टीम ने निकाला

दुर्ग : न्यूज़ 36 : जिले के खरखरा जलाशय में एक बुजुर्ग व्यक्ति के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना कंट्रोल रूम दुर्ग को मिलने के बाद जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई । घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ प्रभारी ईश्वर खरे के निर्देशन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु किया गया। एसडीआरएफ के डीप डाइविंग एक्सपर्ट राजकुमार यादव ने जलाशय में गहराई तक जाकर सर्च ऑपरेशन चलाया और बुजुर्ग के शव को पानी से बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतक की पहचान सुखराम सलाम (65 वर्ष) पिता स्वर्गीय पुसऊराम निवासी अन्नपूर्णा पारा वार्ड नंबर, थाना एवं जिला कांकेर के रूप में हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में एसडीआरएफ टीम के सदस्य हबीब खान, विनय, राजू महानंद, आशीष, ओंकार, दिनेश, गोपी और सूरज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news