Saturday, September 26, 2026

साई महाविद्यालय से.6 में हुआ रक्तदान शिविर, 72 लोगों ने किया बल्ड डोनेट

भिलाई : न्यूज़ 36 : साई महाविद्यालय, सेक्टर-6 भिलाई के यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रेड रिबन क्लब ने एचडीएफसी बैंक व जिला चिकित्सालय दुर्ग के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूपेंद्र कुलदीप, रजिस्ट्रार, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग उपस्थित रहे।

Oplus_16908288

शिविर का प्रारंभ मां सरस्वती जी की पूजा अर्चना से की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों ने रेड रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया। रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप ने अपने उद्बोधन में कहा कि रक्तदान महादान होता है। यह कई कारणों से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह दूसरों के जीवन बचाने में मदद करता है और इसके कुछ स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 6 महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
महाविद्यालय प्राचार्या डॉ ममता सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के द्वारा रक्तदान शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम समाज कल्याण की ओर एक अनूठी पहल है। हमारे समाज में कई ऐसे व्यक्ति हैं।

Oplus_16908288

जिनकी रक्त की कमी से मौत हो जाती है, सही समय में रक्त नहीं मिल पाता। अतः इस प्रकार के प्रयासों से समय रहते कई जिंदगियां बचाई जा सकती है। साथ ही उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news