भिलाई : न्यूज़ 36 : क्रेडिट कार्ड के नाम पर बीमा कराने का झांसा देकर ठगी करने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। उतई पुलिस ने बताया कि ग्राम डुण्डेरा उतई निवासी दुष्यंत कुमार साहू 50 वर्ष का एसबीआई क्रेडिट कार्ड में बीमा चालु हो गया था। जिसे बंद करवाने का झांसा देकर माह जून जुलाई को अज्ञात ने काल कर ओटीपी पूछा और क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, फोन पे के माध्यम से 6 लाख रुपए पार कर दिया। अज्ञात ने झांसा में लेने के लिए पहले कार्ड के लिए 3000 रुपए प्रतिमाह रकम कटने की बात कहता रहा। साल भर का कुल 36000 हजार रुपए कटने की जानकारी दी गई। अज्ञांत कॉलर को सारी जानकारी बता दिया। इसके बाद पीड़ित के खाते से रकम पारं हो गई। बैलेंस चेक करने पर पता चला कि खाते से पैसे निकल गए हैं।
