Sunday, April 19, 2026

खारुन ब्रिज पर सड़क हादसा : हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था बाइक सवार

भिलाई : न्यूज़ 36 : दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-53) पर सारून नदी ब्रिज के ऊपर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 1 बजे कुम्हारी थाना क्षेत्र में हुआ।

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक काले रंग की पल्सर बाइक (MP65 ME 8516) पर सवार युवक दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक (CG04 PQ 8262) के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर गया और ट्रक के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान आरिफ रजा मंसूरी के रूप में हुई

घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने मृतक की जेब की तलाशी ली, जिसमें मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान आरिफ रजा मंसूरी के रूप में हुई।

शव को सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी द्वारा शव को तत्काल शासकीय वाहन से सुपेला स्थित अस्पताल की मर्चुरी में भिजवाया गया।

मामला दर्ज, जांच जारी

घटना की रिपोर्ट आरक्षक दशरथ सेठी द्वारा दर्ज कराई गई है। कुम्हारी पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और बीएनएस की धारा 106 (1) के तहत अपराध क्रमांक 0120/26 दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news