Saturday, April 25, 2026

हेमचंद विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन

उच्च शिक्षा को नई दिशा देने का संकल्प

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में 11 वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर प्रो एस पी गौतम रहे। विशिष्ट अतिथि के रुप में वि वि के पूर्व कुलपति डॉ अरुणा पलटा उपस्थित रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष वि वि के कुलपति प्रो डॉ संजय तिवारी और संयोजक कुलसचिव, डॉ भूपेंद्र कुलदीप थे। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत माता सरस्वती की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। तत्पश्चात स्वागत गीत अपोलो महाविद्यालय की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। भारतीय परंपरा अनुरुप अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत की इस कड़ी में सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ एस पी गौतम का स्वागत, वि वि के कुलपति प्रो डॉ संजय तिवारी ने किया। उद्बोधन श्रंखला में सर्वप्रथम डॉ अरुणा पलटा ने उद्बोधन देते हुए कहा कि वि वि ने अपनी स्थापना के बाद बहुत से सोपान चढ़े है और आगे भी अनेक सोपान तय करने वाले हैं। साथ ही उन्होंने वि वि को डिजिटल वि वि बनाने के लिए भी शुभकामनाएं दी। डॉ गौतम ने अपने वक्तव्य में बताया कि वि वि की परिभाषा क्या होनी चाहिए। उन्होंने आगे बात रखते हुए बताया कि विश्व की समस्याओं का समाधान करना वि वि का दायित्व है। अज्ञानता को खत्म करने के लिए मन में श्रेष्ठतम कल्पना होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ज्ञान तो सभी के पास है लेकिन सीमित है। उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए संदेश दिया कि चेतना की स्थापना अपरिहार्य है।

वि. वि. के कुलपति ने कहा कि आज का दिन यह याद करना चाहिए कि वि वि क्या था, क्या है और आगे क्या होगा। हमारे वि वि में कर्मचारी कम लेकिन उनका लक्ष्य बड़ा है। उन्होंने विभित्र महाविद्यालयों के प्राध्यापकों के योगदान को सराहा और कहा कि वि वि को अपनी बुद्धिजीविता से आगे बढ़ाया। वि वि की स्थापना से GER का अनुपात बढ़ा है। उन्होंने वि वि को डिजिटल वि वि बनाने का भी संकल्प लिया। वर्तमान में DEEPTECH में कार्य करने को आवश्यकता पर बल दिया और बताया कि डिमांड के अनुसार पूर्ति होने पर ही हम प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम शासकीय महाविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय के रूप में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, दुर्ग, निजी महाविद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय के रूप में भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई नगर को सम्मानित किया गया। सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में डॉ जगजीत कौर सलूजा और उज्जवला सूपे को सम्मानित किया गया। सम्मान के इस क्रम में सर्वश्रेष्ठ खेल प्रेरक के रूप में डॉ अरुण चौधरी और डॉ वीरेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अंत में धन्यवाद ज्ञापन वि वि कुलसचिव डॉ भूपेंद्र कुलदीप ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ नीलू श्रीवास्तव, अधिष्ठाता छात्र कल्याण के द्वारा किया गया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news