Saturday, July 27, 2024

रिलीज से पहले विवादों में घिरी ‘राम सेतु’, बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार समेत 8 को भेजा लीगल नोटिस

Array

दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आगामी फिल्म ” राम सेतु ” रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गयी है। रविवार को बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस समेत फिल्म से जुड़े कुल 8 लोगों को नोटिस भेजा है। इस बात की जानकारी सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट के जरिये दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा की, “मुंबई के सिनेमावालों को झूठ और गलत तरीके से चीजें दिखाने की आदत है। इसलिए इन्हें इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स की जानकारी देने के लिए मैंने वकील सत्य सभरवाल के जरिए अक्षय कुमार और राम सेतु से जुड़े 8 लोगों के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है।”

नोटिस में इन बातों का किया गया उल्लेख

नोटिस में कहा गया है कि, ”जानकारी में आया है कि, राम सेतु नामक एक फिल्म को फिल्माया गया है और यह 24 अगस्त को रिलीज होने के लिए तैयार है। नोटिस में दावा किया गया है कि फिल्म में राम सेतु के मुद्दे को गलत तरीके से पेश किया गया है। सुब्रमण्यम स्वामी का दावा है कि तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि राम सेतु से जुड़ी कानूनी लड़ाई सुब्रमण्यम स्वामी ने शुरू की है। जिसका क्रेडिट फिल्म में नहीं दिया गया है।”

तथ्यों की गयी छेड़छाड़

आपको बता दे की, साल 2007 में राम सेतु के सरंक्षण के लिए सर्वोच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी। इसमें भारत सरकार के सेतु समुद्रम शिप चैनल प्रोजेक्ट का विरोध किया गया था। इस प्रोजेक्ट के तहत राम सेतु को तोड़ने की परिकल्पना की गई थी। अगस्त 2007 में सुप्रीम कोर्ट ने राम सेतु को ध्वस्त करने या क्षतिग्रस्त करने की किसी भी योजना को रद्द करे का आदेश पारित किया था। कोर्ट ने कहा था कि यह लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है।

इस तारीख को रिलीज होगी फिल्म

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ”राम सेतु ” है। फिल्म में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और सत्य देव नजर आने वाले है। फिल्म राम सेतु में अक्षय कुमार ने एक पुरातत्ववेत्ता यानी आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभाई है। जो इस बात की जांच कर रहा है कि राम सेतु प्राकृतिक है या मानव निर्मित। यह 24 अक्टूबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news