Friday, April 24, 2026

रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर रेलवे ने किया दीपक का सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल एवं ऑल इंडिया एस.सी.एस.टी. इलेक्ट्रिक लोको शेड (ईएलएस) चरोदा शाखा ने विगत दिनों बाबा साहेब डॉ. अम्बेडकर की जयंती का आयोजन किया। इस दौरान ईएलएस चरोदा में पदस्थ रेलवे कर्मी दीपक कुमार को रक्तदान के माध्यम से मानवता की सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि दीपक कुमार न सिर्फ रक्तदान करते हैं बल्कि दूसरे लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करते रहे हैं। उनके इस प्रयास से अनेक लोगों को जीवनदान मिला है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news