Saturday, April 18, 2026

छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की सुषमा जेठानी अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भिलाई की सुषमा जेठानी को “छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी’ का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी।

संस्कृति विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुभमा जेठानी भिलाई-3 के वार्ड क्रमांक 16, बाजार चौक, जिला दुर्ग की निवासी हैं। उन्हें राज्य शासन के निर्देश पर यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह आदेश मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और आगामी आदेश तक जारी रहेगी।

इस नियुक्ति के बाद सिंधी अकादमी के कार्यों में गति आने और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news