नगद 44 हजार और 9 मोबाइल जब्त
मुखबिर की सूचना पर दबिश
भिलाई : न्यूज़ 36 : जुआ खेल रहे दस जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर स्टील नगर कैम्प-1 स्थित ए. सरस्वती के मकान, सत्य साई होटल के पास, चंद्रकला उर्फ बुच्ची, कृष्णा देवी ताश खेल रहे थे। सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर कैम्प-1, सड़क नं. 18 निवासी महेश कुमार,, कैम्प 1 सुरेन्द्र प्रसाद, आर. राजु राव, सड़क 18 कैम्प 1 राजेश सोनी, पी. तरुण, के. प्रवीण कुमार, मदर टेरेसा नगर भुजंग राव, सड़क नं. 18, कैम्प-1 मोहम्मद आजाद, चंद्रकला उर्फ बुच्ची, कृष्णा देवी को पकड़ा गया। जुआरियों के पास से पुलिस ने नगदी 44 हजार 100 और 9 मोबाइल जब्त किया गया। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज किया है।
