Wednesday, November 18, 2026

चोरी के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई : न्यूज़ 36 : उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुण्डेरा स्थित कचरू नगर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी करने के मामले में फरार आरोपी अजय धनकर (19) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही चोरी के अन्य मामलों से जुड़े तथ्यों का भी राजफाश हुआ है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में चार आरोपियों और दो अपचारी बालकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है।

पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी सदीश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भाई आनंदु सुकुमारन का मकान सरस्वती मंच के पास स्थित है। भाई के विदेश में रहने और परिवार के अन्यत्र निवासरत होने के कारण मकान लंबे समय से बंद था। इसी दौरान 7 और 8 अक्टूबर की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपियों ने मकान के पीछे स्थित किचन का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और एलइडी टीवी, लैपटाप, फ्रिज, वाशिंग मशीन, पंखे, सोने-चांदी के आभूषण सहित करीब 1.60 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। मामले में उतई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news