Wednesday, November 18, 2026

यूजी-पीजी के विद्यार्थियों का नामांकन 19 नवंबर तक

दुर्ग : न्यूज़ 36 : हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के प्रथम, तृतीय और पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी 19 नवंबर तक आनलाइन नामांकन करा सकेंगे।

विश्वविद्यालय ने प्रति विद्यार्थी 150 रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित किया है। आवेदन की प्रक्रिया विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से पूरी करनी होगी। बीएड, बीएससी-बीएड और बीए-बीएड सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को नामांकन कराना अनिवार्य है। आनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थियों को आवेदन की हार्डकापी आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। इसके लिए 20 नवंबर अंतिम तारीख तय की गई है। विद्यार्थियों को एबीसी आईडी बनाना अनिवार्य होगा।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news