Sunday, January 26, 2025

गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर गांजा ले जाने वाले तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सप्लाई चेन के साथ ही कोचीयों को भी पकड़ने मे मिली सफलता

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुलिस ने ओडिशा से गांजा लाकर शहर में खपाने वाले अंतरराष्ट्रीय गांजा तस्कर और एक कोचीया को गिरफ्तार किया है। तस्करों में एक आरोपी सेक्टर 6 भिलाई का है बाकी तीन में एक मध्य प्रदेश के बड़वानी और दो उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले का रहने वाले है। वही कोचिया जी. सरोजिनी खुर्सीपर की रहने वाली है। चारों तस्कर उड़ीसा से दो कार में गांजा छुपा कर भिलाई लाते थे, पकड़े जाने से बचने के लिए वे रास्ते में वाहनों के नंबर प्लेट भी बदल दे देते थे। पुलिस ने पांचो आरोपियों से 45 किलो गांजा और तस्करी में प्रयुक्त दो कार व एक बाइक जप्त की है। खुर्सीपार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है। दुर्ग रेंज की आईजी रामगोपाल गर्ग,एसपी जीतेन्द्र शुक्ला और एएसपी सुखनंदन राठौर ने पत्रकार वार्ता में संयुक्त रूप से बताया कि बालाजी नगर खुर्सीपार निवासी जी. सरोजिनी “60” वर्ष को गांजा सहित गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने सेक्टर 6 निवासी पिंटू साहनी “35” वर्ष से गांजा लेना बताया, पिंटू से पुलिस को तीन आरोपियों का सुराग मिला। पिंटू के साथ ही ग्राम टिकरी गांधी चौक जिला बड़वानी मध्य प्रदेश निवासी अजय साहनी “23” वर्ष ग्राम खैरात जिला देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी अजय प्रसाद “21” वर्ष और ग्राम मोतीपुर भोपाल जिला देवरिया उत्तर प्रदेश निवासी एबी साहनी “34” वर्ष को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों की कार से भी भारी मात्रा में गांजा मिला, पूछताछ में पता चला कि बाकी के तीन आरोपी अपने-अपने शहर में गांजे लेने के लिए उड़ीसा जाते थे। उड़ीसा में ही पिंटू की तीन आरोपियों से मुलाकात हुई थी और एक साथ मिलकर गांजा तस्करी शुरू कर दिया था। गिरफ्तार किऐ आरोपियों में पिंटू और जी. सरोजिनी गांजा बेचने के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news