Monday, November 23, 2026

फरीद नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया लोगों ने

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, जरूरतमंदों को मिला परामर्श

भिलाई : न्यूज़ 36 : अल मदद एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन फरीद नगर स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार 22 नवंबर को किया गया। सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर जांच व परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और उन्हें आवश्यक उपचार व आगे की जांच के लिए मार्गदर्शन दिया। सेवाएं देने वालों में डॉ. एस. के. गुप्ता (सामान्य चिकित्सक एवं मधुमेह विशेषज्ञ), डॉ. जावेद परवेज (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. अमरीन (दंत चिकित्सक), डॉ. विभा (सामान्य चिकित्सा), डॉ. दिव्या (सामान्य चिकित्सा) तथा डॉ. कोमल मेश्राम (विभागाध्यक्ष, शरीर क्रिया विज्ञान विभाग) शामिल रहे।
आयोजन के दौरान सामान्य स्वास्थ्य जांच, मधुमेह जांच व परामर्श, हृदय रोग परामर्श, दंत जांच और सामान्य चिकित्सा परामर्श जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त सामान्य चिकित्सा, स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया।
सोसाइटी की निदेशक अंजुम अली ने बताया कि अल मदद गैर-सरकारी संगठन शिक्षा, चिकित्सा सहायता, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि संस्था का प्रयास है कि समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता और सेवा आसानी से पहुंच सके।
शिविर को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें अंजुम, कौसर (महासचिव), कैसर (सचिव), लीना तजमीन (सह सचिव), गुलनिशा बाजी (सचिव), फरीदा खानम (सह कोषाध्यक्ष), रेशमा बानो (सह सचिव), सानिया (सचिव) और फरहीन अली (कोषाध्यक्ष) प्रमुख रूप से शामिल रहे। इनके साथ शेख, दरख्शां, सायरा, आयशा आलम, सीमा जावेद, जमीला, अहमदी बेगम, शाकिरून, अशरफुन, जमशेद अली, आरिफ खान, मोइनुद्दीन सिद्दीकी, फिरोज, हसनैन, रेहान और शमीम शेख सहित अन्य सदस्यों ने सेवा भाव के साथ व्यवस्थाएं संभालीं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news