Monday, November 23, 2026

तेज रफ्तार ट्रकों ने तोड़े बिजली के चार पोल, दो चालक गिरफ्तार

चरोदा में दो अलग-अलग हादसों में विद्युत पोल और लाइन क्षतिग्रस्त

एक घटना से 33 केवी रायपुर लाइन भी हुई थी बंद

भिलाई : न्यूज़ 36 : पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के कारण दो अलग-अलग सड़क हादसों में विद्युत विभाग के चार पोल और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों घटनाएं 20 नवंबर को चरोदा क्षेत्र में हुई। पुलिस ने विद्युत विभाग की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज कर दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया है।

भिलाई तीन थाना टीआई विजय यादव ने बताया कि पहली घटना हनुमान मंदिर क्रॉसिंग चरोदा के पास हुई। यहां ट्रक सीजी 04 एमएच-7963 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए विद्युत विभाग के तीन एच-बीम पोल और निम्नदाब विद्युत लाइन को टक्कर मार दी। इस मामले में रविवार दोपहर 1.50 बजे पुलिस ने चालक रायपुर निवासी दिलीप यादव (31) को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी घटना 20 नवंबर की रात करीब 2.18 बजे जीई रोड पर चिराग ढाबा के पास हुई। दुर्ग से रायपुर जा रहे वाहन एमएच-40 सीएम 9041 ने 11 केवी एच-बीम पोल और निम्नदाब विद्युत लाइन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे 11 केवी चरोदा-1 लाइन ट्रिप हो गई और 33 केवी रायपुर लाइन भी बंद हो गई थी। जांच में चालक की पहचान मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी अशोक धुर्वे (31) के रूप में हुई। उसे दोपहर 2.20 बजे गिरफ्तार किया गया।

दोनों प्रकरण में अपराध दर्ज कर की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों मामलों में धारा 281 बीएनएस, विद्युत अधिनियम की धारा 139 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत कार्रवाई की है। दोनों दुर्घटनाओं में इस्तेमाल वाहनों को भी प्रकरण में शामिल किया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और लापरवाही से वाहन नहीं चलाने की अपील की है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news