Thursday, October 29, 2026

BSP एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने टाउनशिप विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी के साथ की बैठक

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने टाउनशिप विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी के साथ बैठक की। संविधान दिवस से पहले। युद्धस्तर पर अधूरे कार्य कराने का मिला आश्वासन मिला है।

26 नवंबर को डॉ. अम्बेडकर प्रतिमा का होगा अनावरण

भिलाई इस्पात संयंत्र एससी/एसटी इम्प्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल टाउनशिप विभाग के महाप्रबंधक प्रभारी एबी श्रीनिवास के साथ डॉ अम्बेडकर प्रतिमा के सौंदर्गीकरण के कार्य को लेकर बैठक हुई।
बैठक में कोमल प्रसाद ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण समारोह का भव्य आयोजन आगामी संविधान दिवस 26 नवंबर को होना निश्चित किया गया है। समारोह के मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के डायरेक्टर इंचार्ज होंगे। अतः सौंदर्याकरण के कार्य को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करवाई जाएं। प्रतिमा के चारों ओर प्रकाश व्यवस्था करना, प्रतिमा के चारों ओर हरियाली एवं सौंदर्गीकरण हेतु बॉटल पाम ट्री की रोपाई करना, टाइल एवं ग्रेनाइट वगैरह लगाना, डॉ अम्बेडकर सास्कृतिक एवं खेल परिसर में प्रवेश द्वार एवं निकास द्वार का निर्माण करना, पानी की व्यवस्था करना जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य अभी भी बचे हुए हैं।
टाउनशिप विभाग के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एबी श्रीनिवास ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी तक सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य कार्य भी प्रबंधन के संज्ञान में है।
प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम मंडावी, महासचिव विजय कुमार रात्रे, उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवशी, संगठन सचिव परमेश्वर लाल कुर्रे, जोनल सचिव कालीदास बघेल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार उपस्थित थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news