Wednesday, April 30, 2025

समता सैनिक दल के स्थापना दिवस पर बीटी एक्ट 1949 को निरस्त करने सौंपा ज्ञापन

दुर्ग : न्यूज़ 36 : समता सैनिक दल शाखा दुर्ग ईकाई द्वारा समता सैनिक दल के स्थापना दिवस पर जिला कलेक्टर दुर्ग छग के माध्यम से बौद्धों की विरासत विश्व विख्यात बिहार राज्य में बौद्ध गया स्थित बौद्धगया महाबोधि महा विहार टेपलं में विहार सरकार द्वारा वर्षों से सचालितं बीटी एक्ट अधिनियम 1949 को निरस्त करने,ज्ञापन सौंपा। जिसमें भारत में ही नहीं विश्व में विख्यात बौद्धौकी विश्व धरोहर महाबोधि महा विहार, देश दुनिया के बौद्ध धर्मालम्बियों की आस्था व पुज्यनीय स्थल हैं ,जो बौद्धों को सौपा जाय। यह जानकारी समता सैनिक दल शाखा दुर्ग शहर अध्यक्ष सतोषं नदां ने अवगत कराते हुए कहा कि भारत रत्न डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर द्वारा निर्मित 19 मार्च 1927 को समता सैनिक दल के उद्देश्य व जाति विहिन समाज की स्थापना के साथ साथ अन्याय अत्याचार पर रोक लगाने के मुख्य उद्देश्य पर भारत के 26 राज्य में शाखाएँ सचालितं है।

सस्था के स्थापना दिवस पर आल इंडिया बुद्धिस्ट फोरम द्वारा चलाए जा रहे देश व्यापी महाबोधि महा विहार मुक्ति आन्दोलन का समर्थन करते हुए, देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार नई दिल्ली, प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली, महा महिम राज्यपाल बिहार सरकार, मुख्यमंत्री बिहार सरकार को जिला कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से समता सैनिक दल के प्रदेश अध्यक्ष आनदं रामटेके की उपस्थिति में ध्यान आकर्षित करते हुए अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें समता सैनिक दल शाखा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आनदं रामटेके, दुर्ग शहर प्रमुख सतोषं नदां, राजीव नगर वार्ड क्रमांक 02 इकाई प्रमुख श्रीमती कमला गेडामं, शोभा गोस्वामी, लता मेश्राम, रत्ना डोगरी, अनुसुइया कापसे, श्रीमती आशा रामटेके, प्रमुख रूप से उपस्थिति थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news