Saturday, April 20, 2024

शादी से मना करने पर प्रेमी ने प्रेमिका के किए 6 टुकड़े, सिर धड़ से अलग कर तालाब में फेंका

आजमगढ़ ; उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से श्रद्धा मर्डर केस जैसा मामला सामने आया है। शादी से मना करने पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव के 6 टुकड़े कर दिए। वहीं प्रेमिका का सिर धड़ से अलग कर तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, रावला थाना अंतर्गत पश्चिम पट्टी गांव के गौरी पूरा में एक कुएं में 5 टुकड़ों में 22 वर्षीय युवती की लाश बरामद हुई। वहीं तालाब से युवती का सिर बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के प्रिंस यादव नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को एक हथियार भी बरामद हुआ है।

मुठभेड़ में गिरफ़्तार हुआ आरोपी

आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि एक अज्ञात लड़की का शव कुएं में मिला था, जिसका सिर नहीं था, शरीर के बाकी अंग भी काटे गए थे। मामले में अभियुक्त को पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ़्तार कर लिया गया है। उसके पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। इसके पैर में गोली लगी है। मृतका के साथ इसका 2 साल से संबंध था। 

मृतका का भाई सुनील प्रजापति ने बताया कि उनकी (प्रिंस यादव) बहन ने फोन कर कहा कि भैरवनाथ के दर्शन करने चलते हैं। मेरी बहन पहले भी 2-3 दिन के लिए उनके पास रुक जाती थी, एक सप्ताह तक जब वह वापस नहीं लौटी तो हमने पुलिस को सूचित किया। जो कपड़े, चप्पल बरामद हुए उससे लग रहा है कि वो मेरी बहन ही है।

लड़की और आरोपी के बीच था प्रेम संबंध

जानकारी के मुताबिक, मृतका और आरोपी के बीच 2 साल से प्रेम संबंध था। इसी बीच युवक नौकरी के लिए खाड़ी देश चला गया और बीच लड़की के परिजनों ने उसका रिश्ता किसी और से कर दिया। जब युवक को इसकी जानकारी हुई तो वह वापस आया और लड़की से शादी की बात कहने लगा। लेकिन, जब लड़की ने शादी से इनकार कर दिया तो वह भड़क गया और इस हत्याकांड को अंजाम दे दिया।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news