Wednesday, July 8, 2026

वृद्ध लापता, अपहरण की आशंका, थाने में शिकायत

भिलाई : न्यूज़ 36 : घर से बिना बताए निकले 79 वर्षीय रशीद अचानक लापता हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक वे फलक नुमा मस्जिद, जुनवानी रोड के पास स्थित अपने घर से निकले थे। और अब तक अपने घर नहीं पहुंच पाए है। परिजनों ने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वे शर्ट एवं पैंट पहने, हाथ में पीले रंग का थैला है। अपहरण की आशंका बनी हुई है। बहरहाल पुलिस मामले में पतासाजी कर रही है। बुजुर्ग के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news