Wednesday, May 13, 2026

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर SBS हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ का सम्मान

भिलाई : न्यूज़ 36 : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर श्री बीरा सिंग मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल (एसबीएस) में नर्सिंग स्टाफ के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसबीएस हॉस्पिटल के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंग छोटू ने नर्सों की सेवा भावना और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पताल की नर्सिंग टीम मानव सेवा के कार्य में और अधिक मजबूत एवं सशक्त रूप से कार्य करती रहे, यही हमारी कामना है।

उन्होंने बताया कि यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की जनक Florence Nightingale की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। नर्से स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा, देखभाल और उपचार में अपना अमूल्य योगदान देती हैं। वे केवल मरीजों की शारीरिक देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें मानसिक साहस और आत्मविश्वास भी प्रदान करती हैं।

इंद्रजीत सिंग छोटू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हमें उन सभी नर्सों के त्याग, समर्पण और मानव सेवा के भाव को सम्मानित करने का अवसर देता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, सहानुभूति और धैर्य के साथ करते हुए मरीजों के लिए भावनात्मक सहारा बनता है।

उन्होंने कहा कि श्री बीरा सिंग मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल अपने समर्पित नर्सिंग स्टाफ पर गर्व करता है, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news