Tuesday, July 7, 2026

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ब्लॉक साजा की नवीन कार्यकारिणी घोषित

संगठन को मिले नए साथी

साजा(अभिषेक): न्यूज़ 36 : कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ब्लॉक साजा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। यह नियुक्ति रविन्द्र चौबे जी (पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) के मार्गदर्शन,  आशीष छाबड़ा (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा) के अनुमोदन तथाईश्वर वर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा) की सहमति से की गई है।
उक्त नवगठित कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष दौलत जायसवाल, कन्हैया देवांगन, बीरसिंह जंघेल, नरेश साहू कोषाध्यक्ष रूपलाल पटेल, महामंत्री युवराज जंघेल, भूपेंद्र लीलरिया, मुरली सिन्हा, धर्मराज निर्मलकार, भुवन निषाद, दीनदयाल साहू, योगेश शत्रुघ्न साहू, संजय बघेल, सचिव_ जनार्दन सिंह लोधी, जीवन सेन, धनंजय वर्मा, बहादुर साहू, किशुन वर्मा, भुवन साहू, धामेशवर साहू, दिनेश पटेल, संतोष वर्मा , मुकेश वर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजीत विश्वकर्मा, संतोष यादव, विनोद पटेल, हरिश्चंद्र जंघेल, जनत राम साहू, परमेश्वर निषाद सहित रामा वर्मा की नियुक्ति की गई है
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग ब्लॉक साजा के अध्यक्ष दिनेश साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन, समाज और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्तरदायित्व है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने का कार्य पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सदैव सामाजिक न्याय, समान अवसर और पिछड़े वर्ग के सम्मान एवं अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध रही है। नवगठित कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई गति प्रदान करेगी तथा जनहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करेगी। अंत में  दिनेश साहू ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर पूर्णतः खरे उतरेंगे और कांग्रेस परिवार को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news