Sunday, November 15, 2026

महिला के पर्स से 50 हजार का हार पार

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग बस स्टैंड पर एक महिला के पर्स से सोने का नेकलेस चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला राजनांदगांव से अपने रिश्तेदार के घर से बेटी के पास नेवई भांठा जाने के लिए निकली थी। दुर्ग बस स्टैंड पहुंचने के बाद जब उसने अपना पर्स चेक किया तो उसका चेन खुला हुआ मिला। पर्स में रखा करीब एक तोला सोने का नेकलेस गायब था। चोरी हुए हार की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई गई है। पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया उमाबाई वर्मा अपनी बेटी ज्योति वर्मा के साथ 13 नवंबर को राजनांदगांव से बस में सवार होकर दुर्ग पहुंची थीं। सुबह करीब 11.15 बजे दुर्ग बस स्टैंड पर बस से उतरने के बाद उन्हें अपने पर्स का चेन खुला दिखाई दिया। संदेह होने पर उन्होंने पर्स की जांच की तो उसमें रखा एक सोने का नेकलेस गायब मिला।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news