Sunday, November 15, 2026

भिलाई नगर निगम चुनाव से पूर्व महत्वपूर्ण फाइलों का जलना गंभीर विषय, निष्पक्ष जांच होनी चाहिए : डॉ. प्रदीप चौधरी

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई नगर निगम चुनाव से ठीक पहले नगर निगम की महत्वपूर्ण फाइलों का जलना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं गंभीर चिंता का विषय है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर फाइलें जली हैं या जानबूझकर जलाई गई हैं? उक्त बाते बी जे पी नेता एवं बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉक्टर प्रदीप चौधरी ने कही। उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होना अनिवार्य है।
चिंता का विषय यह भी है कि जिन फाइलों के जलने की बात सामने आ रही है, उनमें कथित अनियमितताओं, भ्रष्टाचार एवं अन्य महत्वपूर्ण मामलों से संबंधित दस्तावेज शामिल होने की आशंका है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि इन फाइलों में कौन-कौन से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड थे और उनके नष्ट होने से किसे लाभ पहुंच सकता है।
जनता के सामने सच्चाई आनी चाहिए। इस घटना के पीछे यदि किसी प्रकार की साजिश या जानबूझकर सबूत मिटाने का प्रयास हुआ है, तो उसके जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
भिलाई की जनता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि नगर निगम में क्या हुआ, किसने किया और किसे बचाने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट हुए।इसलिए मेरी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, जली हुई फाइलों का फॉरेंसिक परीक्षण हो तथा डिजिटल रिकॉर्ड और बैकअप के माध्यम से दस्तावेजों को पुनः प्राप्त करने का प्रयास किया जाए। जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news