Sunday, November 15, 2026

महमरा में गांजा बेचते निगरानी बदमाश गिरफ्तार, 2.5 किलो गांजा जब्त

नकदी सहित 1.49 लाख रुपये की सामग्री बरामद

दुर्ग : न्यूज़ 36 :  दुर्ग पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम महमरा में गांजा बेच रहे निगरानी बदमाश लखन गौड़ (55) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 500 ग्राम गांजा और 25,700 रुपये नकद सहित कुल 1 लाख 49 हजार 700 रुपये की सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी ग्राम महमरा में शिव मंदिर के पास गांजा बेच रहा है। सूचना पर चौकी अंजोरा पुलिस ने घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार किया। तलाशी में गांजा और बिक्री की नकदी बरामद हुई।
आरोपी लखन गौड़ निवासी डिबरापारा, गंजपारा दुर्ग के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) एवं 27(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रही है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से नशे के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील करते हुए ऐसे कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news