Monday, July 13, 2026

मोटिवेशनल स्पीकर को मिला जन्मदिन का खास तोहफा,PM ने भेजा बधाई संदेश 

भिलाई : न्यूज़ 36 : अंचल के शिक्षाविद् और प्रख्यात मोटिवेशनल स्पीकर चिरंजीव जैन को उनके जन्मदिन पर खास तोहफा मिला। उन्हें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश सुबह-सुबह सबसे पहले मिला। यह बधाई संदेश मिलने से चिरंजीव जैन बेहद खुश और भावविभोर हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा है।
चिरंजीव जैन ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वेबसाइट में राष्ट्रहित में दशक भर से सुझाव देते रहे हैं। जिसमें उनका पूरा ब्यौरा भी दर्ज है। इस सतत संपर्क की वजह से बीते दशक से हर वर्ष 7 जुलाई को उनके जन्मदिन पर सुबह सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई संदेश मिलता है। उन्होंने जन्मदिन की बधाई के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया है। श्री जैन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से सतत संपर्क की पहल से वे बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि पैरेंटिंग और परीक्षा पे चर्चा जैसी पहल ने देश के करोड़ों बच्चों और पालकों को नई दिशा दी है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news