Tuesday, February 17, 2026

ठेकेदार के मकान में चोरी,चार से ज्यादा चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

सोने-चांदी के जेवर, कैश भी ले गए

भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले में चार से ज्यादा चोरों ने बिल्डिंग ठेकेदार के घर में लाखों रुपए की चोरी चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और बड़ी रकम के कैश चोरी कर लिए। यह मामला अमलेश्वर थाना इलाके की है।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी और अन्य सबूतों से आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ भी कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है। पीड़ित ने चोरी हुए जेवरात से जुड़े करीब 18 बिल भी पुलिस को दिए हैं।पीछे के दरवाजे से घर के अंदर आए चोर ग्राम मोतीपुर खम्हरिया रोड में रहने वाले राम स्वरूप साहू ने थाना अमलेश्वर में शिकायत दी है कि उनके घर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी हो गए। उन्होंने बताया कि चोर घर के पीछे के दरवाजे से अंदर आए।

मुख्य दरवाजे का लॉक टूटा नहीं था, लेकिन कमरे का लॉक टूटा हुआ मिला। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए गए।पुलिस ने आंकी 3 लाख से ज्यादा की चोरी पुलिस ने चोरी हुए सामान की कीमत करीब 3,18,070 रुपए आंकी है। चोरी में 34 सोने के जेवर, 14 चांदी के जेवर शामिल हैं। इसके अलावा लाखों रुपए कैश की भी चोरी होने की जानकारी दी गई है।

घर बंद कर बाहर गए थे घूमने

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वे बिल्डिंग का काम करते हैं और 25 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक घर से बाहर गए थे। 29 जनवरी को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है।

सूचना मिलते ही वे तुरंत लौटे और देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था। दीवारों पर पैरों के निशान देखकर लगता है कि इस चोरी में चार या उससे ज्यादा लोग शामिल थे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news