Sunday, July 12, 2026

भाजपाइयों की बेटियों के लिए विधायक की योजना, जन्म पर 21 हजार की एफडी

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए एक और कल्याणकारी योजना की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त से लागू होने वाली कन्या भविष्य सुरक्षा योजना के तहत वैशाली नगर – विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के घर जन्म लेने वाली बेटियों के नाम पर 21 हजार रुपये की फिक्स डिपाजिट (एफडी) कराई जाएगी।

विधायक सेन के अनुसार, यह एफडी 18 वर्ष की अवधि पूरी होने पर परिपक्व होगी, जिससे संबंधित बेटी को करीब एक लाख रुपये की राशि प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य बेटियों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता या विवाह जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर परिवार को सहयोग मिल सके। रिकेश सेन ने कहा कि बेटियां परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके भविष्य को सुरक्षित बनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यह योजना भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों के सामाजिक सुरक्षा कवचे को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि विधायक सेन इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य, बीमा और सामाजिक संरक्षण से जुड़ी आठ विशेष योजनाओं की घोषणा कर चुके हैं, जिनका लाभ भी 10 अगस्त से शुरू होगा।

लोगों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा व भविष्य पर भी जोर

विधायक सेन की पहल पर क्षेत्र में मां-शिशु सुरक्षा कवच योजना, निश्शुल्क एक्स-रे, सोनोग्राफी, डायलिसिस, मोतियाबिंद आपरेशन तथा पावर चश्मा वितरण जैसी सुविधाएं भी संचालित की जा रही हैं। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य को भी मजबूत बनाना है।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news