भिलाई : न्यूज़ 36 : श्री साईं नाथ जन सेवा समिति ने केम्प-1 स्टील नगर निवासी एस. राजाराव एवं एस. महालक्ष्मी के सुपुत्र एस. कोरमा राव का सम्मान किया। शकुंतला विद्यालय के कक्षा 12वीं गणित संकाय के छात्र कोरमा राव ने इस वर्ष 96.20 प्रतिशत अंक के साथ दुर्ग जिले में तृतीय स्थान एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में 11वाँ स्थान प्राप्त किया है। श्री सांई नाथ जन सेवा समिति के सदस्यों ने एस. कोरमा राव का शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जी. माधव राव ने कहा कि “एस. कोरमा राव की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। संस्था की ओर से डॉ. के चिरंजीवुलु, बबलू (रुद्र), जगदीश कुमार और अजय आदि उपस्थित थे।
