Monday, April 13, 2026

भिलाई में विवाहित युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भिलाई : न्यूज़ 36 : भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 4 निवासी युवक ने घर के समिति स्थित पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर भिलाई भट्टी पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। युवक द्वारा की गई आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

भिलाई भट्टी थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने बताया कि मृतक बीएसपी में ठेका श्रमिक था। भिलाई स्टील प्लांट की कोक ओवन कैंटीन में कुक का काम करता था। रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों के द्वारा सड़क 36 सेक्टर 4 के सड़क किनारे पेड़ से लटकी उसकी लाश देखी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने युवक के परिजनों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिवाया। युवक की पहचान अजय प्रजापति के रूप में हुई है। मूलत रायपुर का रहने वाला है।

अजय प्रजापति अपनी पत्नी और 6 महीने के बच्चे के साथ सेक्टर-4 में सर्वेट क्वार्टर में रहता था। फिलहाल भिलाई भट्टी पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news