Sunday, June 21, 2026

मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं अब 14 में से शुरू होंगी, तारीख बदली

भिलाई : न्यूज़ 36 : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। बोर्ड की हाई स्कूल हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा तथा उर्दू अदीब उर्दू माहिर प्रमाण पत्र परीक्षा अब 14 में से शुरू होगी। पहले यह परीक्षा अप्रैल से शुरू हो रही थी, लेकिन लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पहले जारी समय सारणी में संशोधन किया गया है। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं 14 मई से 27 मई तक चलेंगी। हाई स्कूल में 14 मई को, विशिष्ट उर्दू 16 मई को, विज्ञान, 18 मई को सामाजिक विज्ञान, 20 मई को गणित, 22 मई को सामान्य अंग्रेजी, सामान्य संस्कृत 24 मई, को हिंदी का पेपर होगा। हायर सेकेंडरी के तहत 14 मई को हिंदी-अंग्रेजी 16 मई को भूगोल, रसायन, लेखा शास्त्र 18 मई को अर्थशास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, 20 मई को राजनीति शास्त्र, 22 मई को विशिष्ट उर्दू, 24 मई को समाजशास्त्र, 27 में को इतिहास, भौतिकी, व्यवसाय अध्ययन की परीक्षा होगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news