भिलाई : न्यूज़ 36 : जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में आबकारी एवं अन्य प्रकरणों में वर्षों से जब्त मदिरा रखी हुई थी, जिसके कारण थाना परिसरों में स्थान की कमी की स्थिति निर्मित हो रही थी। लंबे समय से मदिरा रखे होने के कारण थाना परिसर में अत्यधिक दुर्गंध फैल रही थी, जिससे थाने में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बनी हुई थी। साथ ही थाना परिसर में आने वाले प्रार्थियों एवं आम नागरिकों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में निर्णय उपरान्त जब्त शराब के नष्टीकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को कुल 480 प्रकरणों में जब्त लगभग 15119.976 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये है का नष्टीकरण किया गया।
वहीं पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
