24 जुलाई तक चलेगा ट्रैक मरम्मत कार्य: पावर हाउस अंडरब्रिज से होकर करना होगा आवागमन
भिलाई : न्यूज़ 36 : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल द्वारा खुर्सीपार रेलवे फाटक की मिडिल लाइन पर आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते रेलवे फाटक मंगलवार सुबह आठ बजे से 24 जुलाई तक बंद रहेगा। फाटक बंद होने से भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, भारी वाहनों के साथ-साथ दुर्ग-रायपुर के बीच आने-जाने वाले हजारों लोगों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
खुर्सीपार रेलवे फाटक बीएसपी के कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के खुर्सीपार रेलवे फाटक बीएसपी लिए प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन अलग-अलग शिफ्ट में छह हजार से अधिक श्रमिक इसी रास्ते से संयंत्र पहुंचते हैं। फाटक बंद रहने के दौरान उन्हें पावर हाउस अंडरब्रिज होकर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की अतिरिक्त खपत होगी।
गेट पास की बाध्यता से चार किमी अतिरिक्त सफर
बीएसपी के अधिकांश ठेका श्रमिकों के गेट पास विशेष प्रवेश द्वार के लिए निर्धारित होते हैं। दूसरे गेट से प्रवेश की अनुमति नहीं होने के कारण फाटक बंद रहने पर उन्हें फिर खुर्सीपार गेट तक पहुंचना पाबर हाउस अंडरब्रिज से घूमकर पड़ेगा। सामान्यतः करीब 100 मीटर का रास्ता तय करने वाले श्रमिकों को अब लगभग चार किलोमीटर अतिरिक्त खपत होगी।
