Tuesday, May 30, 2023

Joint Pain in Cold: सर्दियों में ठंड की वजह से सताए जोड़ों का दर्द तो तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय

Joint Pain in Cold: बीते कुछ दिनों में तापमान में तेजी से गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। ठंड के मौसम में कई लोगों में जोड़ों में दर्द की शिकायत बढ़ जाती है। तापमान में गिरावट के कारण शरीर में नसें सिकुड़ने लगती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं हो पाता है। साथ ही हड्डियों में लचीलेपन की कमी हो जाती है। साथ ही सर्दियों में शरीर में विटामिन डी की भी कमी हो जाती है। ऐसे में ठंड के मौसम में जोड़ों में दर्द से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू उपाय आजमा सकते हैं –

बादाम, मूंगफली व मछली का ज्यादा करें सेवन

सर्दियों में जोड़ों के दर्द से बचने के लिए बादाम, मूंगफली व मछली का सेवन ज्यादा करना चाहिए। बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जिससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। साथ ही मूंगफली और मछली को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इसमें भी फैटी एसिड होता है। (Joint Pain in Cold)

ज्यादा पानी पिएं

सर्दियों में प्यास कम लगती है, लेकिन फिर भी ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें। ऐसा करने से मांसपेशियों में दर्द कम होगा। साथ ही रिफाइंड कार्ब्स, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक और चीनी के सेवन से बचें। जोड़ों के दर्द से परेशान मरीज को ठंडे पानी से बिल्कुल नहीं नहाना चाहिए।

गर्म पानी से करें सिकाई

जोड़ों के दर्द से बचने के लिए गर्म पानी से सिकाई करना चाहिए। सूजन ज्यादा हो तो बर्फ को कपड़े में लपेट कर इस्तेमाल करने से भी फायदा होता है। सेंधा नमक में मैग्नीशियम और सल्फेट होते हैं, ये दोनों ही बहुत पावरफुल दर्द निवारक एजेंट है। जो सूजन को कम करता है और दर्द से राहत दिलाता है।

रोज दूध का सेवन भी करें

दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। जोड़ों में दर्द से बचने के लिए दूध में हल्दी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। साथ ही डाइट में विटामिन सी रिच फूड आइटम्स की मात्रा बढ़ाएं। जो आपके ज्वाइंट को हेल्दी रखते हैं। इसके अलावा ये इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाते हैं। (Joint Pain in Cold)

आप की राय

क्या सड़क हादसों को रोकने के लिए नियम और सख्त किए जाने चाहिए?
×
Latest news
Related news