Wednesday, October 21, 2026

कन्या भोज कराने जाना प्रार्थिया को पड़ा भारी, घर मे हुई चोरी

दुर्ग : न्यूज़ 36 : कन्या भोज कराने जाना प्रार्थिया को भारी पड़ गया। अज्ञात आरोपी ने सुने आवास का ताला तोड़कर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ए, 331 (4)के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया लोकेश्वरी वर्मा सुंदर नगर वार्ड नंबर 57 निवासी है। 18 अक्टूबर की शाम को वह अपनी बहन मधु बाई के यहां कैलाश नगर घर में ताला लगाकर कन्या भोज कराने चली गई थी। दूसरे दिन सुबह जब वह घर वापस आई तो देखी कि मेन गेट का ताला खुला हुआ है। अंदर जाकर देखी तो घर के रूम के सामान बिखरे हुए थे। ट्रॉली बैग में रखी सोने की दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र सोने का एक जोड़ी झुमका, एक जोड़ी बाली, चांदी की एक जोड़ी पायल, सिल्वर चैन, चांदी का कमरबंद एवं बैग में रखे 10,500 रुपए गायब थे। वहीं दो जोड़ी सीलिंग फैन, एक प्रेस, पानी गर्म करने वाला कैटल आदि भी गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news