Wednesday, October 21, 2026

दुर्ग स्टील प्लांट हादसा : पिघले मेटल से झुलसे मजदूर की मौत

डायरेक्टर और ठेकेदार पर FIR

दुर्ग : न्यूज़ 36 : दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया था । इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान पिघला हुआ मेटल बाहर निकलने से 42 वर्षीय मजदूर संतोष श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर 2026 को दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में हुई। यह क्षेत्र चौकी अंजोरा और थाना पुलगांव के अंतर्गत आता है। प्लांट में इंडक्शन फर्नेस का ट्रायल चल रहा था Next दौरान बड़ी मात्रा में पिघला हुआ मेटल बाहर निकल आया और वहां काम कर रहे संतोष श्रीवास्तव चपेट में आ गए।

हादसे में संतोष गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

स्टील प्लांट के निदेशक और ठेकेदार पर FIR

मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, प्लांट संचालन के दौरान संभावित लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 और 106 (1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें संबंधित लोगों की क्या भूमिका रही।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों, प्लांट संचालन के दौरान बरती गई सावधानियों और जिम्मेदार लोगों की भूमिका से जुड़े तथ्यों को जुटा रही है।

जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news