भिलाई : न्यूज़ 36 : तेज रफ्तार से आ रहे एक बाइक ने सब्जी बेचने वाले को जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में सब्जी बेचने वाले की मौत हो गई। भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि 32 बंगला चौक के पास 18 अक्टूबर की रात तेज रफ्तार पल्सर बाइक की टक्कर से सब्जी बेचने वाले बसंत की मौत हो गई। हादसे में उनके दो दोस्त विनोद सागर, राजेंद्र ध्रुव घायल हो गए। टक्कर मारने वाला पल्सर सवार भी घटना में चोटिल हुआ। सभी घायलों को सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान बसंत की मौत हो गई। बसंत अपने दोस्त विनोद राजेंद्र ध्रुव के साथ सीजी 07 एलबी 9389) से घर लौट रहे थे। तभी पल्सर बाइक (सीजी 07 बीएल 3209) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
