Sunday, April 26, 2026

अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 5 मुख्य आरोपी गिरफ्तार

करोड़ों के कारोबार का खु

भिलाई : न्यूज़ 36 : आईपीएल सीजन के दौरान सक्रिय अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का दुर्ग पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में की गई कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के 5 मुख्य संचालकों/सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी इसी प्रकरण में 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्र ने बताया कि जांच में सामने आया कि गिरोह छत्तीसगढ़, गोवा, रायपुर, भिलाई सहित अन्य राज्यों से फर्जी सिम, म्यूल अकाउंट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठित तरीके से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहा था। आरोपी व्हाट्सएप कॉल और इस्टाग्राम कॉल के जरिए नेटवर्क बनाकर सट्टा खिलाते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में राहुल रंगवानी, सोविंद यादव, संदीप कापसे, अमन अली और हुसैन अली शामिल है।

करोड़ों के अवैध कारोबार का खुलासा

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि गिरोह रोजाना करीब 10 से 15 लाख रुपये का लेनदेन करता था, जबकि आईपीएल सीजन में यह आंकड़ा हर महीने 4 से 5 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता था।

भारी मात्रा में सामान जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, वाई-फाई राउटर, सिम कार्ड, आधार पैन कार्ड सहित कुल करीब 2.70 लाख रुपये नगद जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 7 एवं बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

तकनीकी जांच से पहुंची पुलिस गिरोह तक

सिटी कोतवाली थाना एवं साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग ट्रेल और समन्चित कार्रवाई के जरिए गिरोह के नेटवर्क का खुलासा कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम की सराहनीय रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :  दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा, अवैध गेमिंग और साइबर अपराधों से दूर रहें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news