Saturday, October 17, 2026

पांडेय कबाड़ी से पूछताछ में हो सकता है लोहा चोरी में बड़ा खुलासा : विधायक सेन

वैशालीनगर विधायक ने डीआईजी और एसएसपी से की चर्चा

भिलाई : न्यूज़ 36 : बीएसपी में लोहा चोरी के मामले में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने एक बार फिर डीआईजी और एसएसपी से चर्चा कर कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसी की एंट्री हो चुकी है। उन्होंने कहा कि राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशन के बाद भी चोरी की घटनाएं जारी है।

छावनी क्षेत्र स्थित पांडेय कबाड़ी के गोदाम में हुई जांच के बाद बड़ी मात्रा में लोहा और काटकर लोहे के एंगल रखे हुए मिले। एंगल में सेल लिखा हुआ था। उन्होंने कहा कि यदि बीएसपी का लोहा चोरी होकर कबाड़ के गोदामों तक पहुंच रहा है, तो यह बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने लोहे को धर्मकांटा से निकलने के बाद रास्ते में रोक कर काटने, अलग-अलग हिस्सों में रखने और फिर गंतव्य तक पहुंचाने की आशंका जताई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों से संगठित गिरोह इस काम में सक्रिय है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की मिलीभगत से ही चोरी संभव है। पांडेय कबाड़ी के गोदाम के बाद नए खुलासे हो सकते हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news