Saturday, October 17, 2026

वैशाली नगर के 37 वार्डों के लिए 9.41 करोड़ के 49 कामों को मंजूरी

भिलाई : न्यूज़ 36 : वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में वार्ड-1 से 37 तक 9.41 करोड़ के 49 कार्यों की प्रशासकीय व अनुदान स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें सूर्या मॉल चौक के सामने चौक निर्माण, नाली निर्माण, सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्याकरण, नेहरू नगर, राधिका नगर एवं मैत्री विहार क्षेत्र के वार्ड-4 नेहरू नगर ब्लॉक 16 एवं 17 के बीच सीसी रोड, पुलिया तथा ब्लॉक 64 में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य, वार्ड-5 में डोम शेड निर्माण, राधिका नगर/मैत्री विहार में सीवरेज लाइन कार्य, मैत्री उद्यान व डोम शेड निर्माण, श्याम सदन में हाट निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य, सुपेला, लक्ष्मी नगर, सुंदर नगर एवं शांति नगर क्षेत्र के वार्ड-10 मंच के सामने शेड, दुर्गा मंदिर के पास सामुदायिक भवन, दुर्गा पारा में शेड तथा हनुमान मंदिर परिसर सब्जी मार्केट में बोर खनन, वार्ड-11 सुंदर नगर सामुदायिक भवन व टाटा लाइन में डोम शेड तथा फरीद नगर ईदगाह चौक से निजामी चौक तक मुख्य मार्ग का डामरीकरण, वार्ड-13 सिरसा रोड महिला भवन का जीर्णोद्धार, वार्ड-14 शांति नगर/चंद्र नगर की विभिन्न सड़कों में नाली व सड़क निर्माण, वार्ड-15 वैशाली नगर थाना परिसर में बाउंड्रीवाल व सीसी रोड, इंदिरा गांधी प्रांगण एवं हनुमान मंदिर में डोम शेड निर्माण तथा सियान सदन संधारण, वार्ड-17 सुपेला नेहरू भवन व रैन बसेरा संधारण सहित अन्य कार्य शामिल हैं। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और सुगम आवागमन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। सड़कों के सुदृढ़ीकरण, जलनिकासी के लिए नालियों के निर्माण, मांगलिक कार्यों हेतु डोम शेड व सामुदायिक भवनों की लंबे समय से मांग थी। शासन से 9 करोड़ 41 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत होने से वार्ड 1 से 37 तक के रहवासियों को सीधा लाभ मिलेगा। शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ कराए जाएंगे।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news