Friday, May 15, 2026

भिलाई इस्पात संयंत्र में अंतर-विभागीय गायन स्पर्धा 9 जून से

भिलाई : न्यूज़ 36 : सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा अंतर-विभागीय संगीत (गायन) प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 9 जून से किया जाएगा। पांच दिवसीय यह वार्षिक प्रतियोगिता 13 जून तक सिविक सेंटर स्थित महात्मा गांधी कला मंदिर में होगी। इसमें संयंत्र के कर्मचारी व उनकी जीवनसंगिनियां भाग ले सकेंगी। प्रतियोगिता को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें पुरुष हिंदी एकल गायन, महिला हिंदी एकल गायन, पुरुष गैर-हिंदी एकल गायन, महिला गैर-हिंदी एकल गायन तथा युगल गायन प्रतियोगिताएं शामिल हैं। हिंदी एवं गैर-हिंदी गायन स्पर्धाएं अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित होंगी। गैर-हिंदी श्रेणी में प्रतिभागी हिंदी के अतिरिक्त किसी भी भाषा. में प्रस्तुति दे सकेंगे, जिसमें छत्तीसगढ़ी, तेलुगु, तमिल, बंगाली, मराठी, गुजराती, पंजाबी, ओड़िया, भोजपुरी, मलयालम, राजस्थानी आदि शामिल हैं।

आप की राय

[yop_poll id="1"]

Latest news
Related news